नये शिखर पर पहुॅचा विदेशी मुद्रा भंडार

bookdhara
By
2 Min Read

मुंबई: आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की मुहिम अब रंंग लाने लगी है। देश के लगातार घट रहे आयात के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुॅचता जा रहा है। छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में करीब आठ अरब डॉलर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर 568 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गत शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से 7.78 अरब डॉलर बढ़कर 568.49 अरब डॉलर हो गया।

यह लगातार छठा सप्ताह रहा, जब विदेशी मुद्रा में बढोतरी दर्ज की गयी है। इससे पहले 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.71 अरब डॉलर, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर , 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.40 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 524.74 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 1.32 अरब डॉलर बढ़कर 37.58 अरब डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि चार करोड़ डॉलर बढ़कर 4.68 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *