लगातार चौथे सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार,560 अरब डॉलर के पार

bookdhara
By
1 Min Read

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में पहली बार 560 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। यह लगातार चौथा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढोतरी दर्ज की गयी है।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.20 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 517.52 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 17.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.86 अरब डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.66 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 80 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *