भिंड : पुलिस जवान की पिस्टल लूटने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

bookdhara
By
1 Min Read

भिण्ड| मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में दिल्ली पुलिसकर्मी की पिस्टल लुटने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रौन थाना क्षेत्र के मछंड निवासी आरोपी अंकित और उसके पिता राजीव चैरसिया को पिस्टल लूटने के मामले में कल गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से लूटी गई पिस्टल और कारतूस भी जब्त कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई है।

पुलिस ने बताया कि भिंड और दिल्ली के बीच आरोपी बस चलाते है। दिल्ली में पुलिस कर्मी सचिव ने बस की जांच के लिए 21 अक्टूबर को बस का पीछा किया, लेकिन बस चला रहा अंकित ने अपने साथियों के साथ मिलकर सचिन के पास रखी पिस्टल और नगदी लेकर भाग गये थे।

वार्ता

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *