किसान आंदोलन के समर्थन में जा रहे किसानों का किया गया स्वागत

bookdhara
By
2 Min Read

गुना :- राधौगढ़ तहसील के ग्राम आवन गांव में
कल 24 नवंबर को बड़वानी इंदौर देवास से चलकर दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे किसानों के जत्थे का आवन में बेरा खेड़ी बर्रया आवन देहरी कुंभराज के युवा साथी और किसानों ने स्वागत किया किसानों के साथ जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटेकर जी भी उपस्थित थी साथियों ने उन्हें एक पत्र सौंपा जिसमें बताया गया कि नारायणपुरा की शक्कर फैक्ट्री पिछले कुछ सालों से बंद पड़ी है जिससे उसमें काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन अटके पड़े हैं साथ ही पूरे क्षेत्र के गन्ना किसान उसी खेती पर निर्भर थे लेकिन सरकारी अनदेखी के चलते और निजी स्वार्थ के चक्कर में यह फैक्ट्री बंद पड़ी है पुराने गन्ना किसानों का पैसा भी अटका पड़ा है साथियों ने मांग की की मेधा पाटेकर यह पत्र आगे सरकार तक पहुंचाएं।

साथ ही युवा किसानों ने दिल्ली में होने वाले किसान आंदोलन को समर्थन दिया और एक स्वर में नारा दिया की केंद्र सरकार ने जो तीन घोर किसान विरोधी बिल पारित किए हैं उन्हें तत्काल निरस्त किए जाएं और खेती के लिए मिलने वाली सब्सिडी पुन: चालू की जाए और किसानों की फसलों के उचित मूल्य दिए जाएं कार्यक्रम को ट्रेड यूनियन लीडर हिमांशु श्रीवास्तव मेधा पाटेकर ने भी संबोधित किया
इस मौके पर विनोद मीणा चंकी मीणा मनोज राव गोविंद शर्मा संतोष मीणा सुमित मीणा मंगल मीणा विक्रम आदि साथी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- इदरीस मंसूरी

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *