कश्मीर: सुरक्षा बलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़

bookdhara
By
1 Min Read

श्रीनगर: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह बडगाम के चाडूरा में संयुक्त अभियान छेड़ा।

इसी दौरान सुरक्षा बल के जवान घरों की तलाशी ले रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *