चरित्र शंका में अपनी ही पत्नी को उतारा मौत के घाट

bookdhara
By
2 Min Read

अम्बिकापुर(छत्तीसगढ़): एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। अधेड़ को उसके चरित्र पर संदेह था। हत्या के बाद आरोपी सारी रात आंगन में ही बैठा रहा। अगले दिन शनिवार को जब उसकी बहू आई तो मामले का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर क्षेत्र के सरगांव चारपारा निवासी आगर साय अपनी पत्नी विमला बहरा (45) के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। वहीं पर आगर ने कुल्हाड़ी नुमा हथियार से पत्नी पर वार किया।
रातभर आंगन में ही बैठा रहा, पुलिस पहुंची तो कहा मैंने ही मारा है .

वारदात के बाद आरोपी रात भर घर के आंगन में ही बैठा रहा। सुबह उसकी बहू पहुंची और कमरे में गई तो शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने कहा कि उसने ही हत्या की है। क्योंकि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसलिए मार दिया है।

पुलिस ने बताया कि विमला की गर्दन पर छह से सात बार वार किए। जिसके चलते उसकी गर्दन लगभग कटकर अलग हो गई थी। जिस कमरे में वारदात हुई है, उसी में पति-पत्नी रहते थे। वहीं पर पूजा घर भी बना रखा था और काली मां की फोटो लगी थी। पुलिस को कमरे में से अलग-अलग तरह के धारदार हथियार भी मिले हैं।

रिपोर्ट : प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *