सपने दिखा किसानों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

bookdhara
By
2 Min Read

बिलासपुर: किसानों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश। शनिवार को बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफतार।

उन्नत खेती के लिए जैविक खाद और फलदार वृक्षों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने दबोचा। पुलिस द्वारा आरोपियों से ढाई लाख रुपये नगद, बैंक पासबुक सहित कई कागजात ने जब्त किये गए हैं।

पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों युवकों पर किसानों को उन्नत खेती के लिए जैविक खाद उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। तीनो आरोपी मूलतः उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले है। बताया जा रहा की यह गिरोह पिछले बरस शहर व आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था।

पुलिस ने इनके पास से किसान इंडिया बायोटेक और विभिन्न कंपनियों  के फर्जी कागजात जब्त किए है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा बिलासपुर रेंज में ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। इनके खिलाफ उचित धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए थे।

आरोपियों द्वारा टीम बनाकर मध्यप्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यो में धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है। राष्ट्रीय कंपनियों की डीलरशिप दिलाने के नाम पर आरोपियों ने कई किसानों से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी की जानकारी पुलिस को लगी है। पुलिस इनके फरार साथियो की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *