चक्रवाती तूफान ‘ निवार ‘ बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को कर सकता है पार

bookdhara
By
3 Min Read

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के ऊपर पिछले तीन घंटों से केन्द्रित चक्रवाती तूफान ‘ निवार ‘ अभी भी बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में यह पुडुचेरी के पूर्व-दक्षिण-पूर्व से लगभग 410 किलोमीटर और चेन्नई के दक्षिण-पूर्व से 450 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित है।

मौसम विभाग कार्यालय ने मंगलवार को एक बुलेटिन जारी कर कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान तूफान और तेज हो सकता है और अगले 12 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान निवार अगले 24 घंटों में कराईकल और मामल्लपुरम के बीच तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों को पार कर सकता है। इस कारण बुधवार शाम को पुड्डुचेरी के आसपास के तटीय इलाकों में 100 से 110 किमी प्रति घंटे की गति से हवा और 120 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी आने के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- फिलीपींस में कहर बरपायेगा चक्रवाती तूफान ‘गोनी’

मौसम विभाग के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने यहां बताया कि तांबरम में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक ज्यादा बारिश दर्ज की गयी जो मंगलवार सुबह 08.30 बजे खत्म हुयी। नुंगमबक्कम और एमजीआर नगर में भी जोरदार और काफी देर तक बारिश हुयी। उनके मुताबिक तटीय जिलों में कई जगहों और कुछ आंतरिक स्थानों पर बुधवार सुबह तक मध्यम बारिश होगी।

बालचंद्र ने कहा, ” चेन्नई में लगातार बारिश होगी और यहां एक या दो क्षेत्रों में बहुत तेज गति के साथ भारी बारिश होगी। इसके अलावा कराईकल, नागपट्टिनम और मइलादुथुराई में भी यही स्थिति रहेगी। यहां एक या दो जगहों बहुत ज्यादा और भारी बारिश होगी। इसी तरह तिरुवल्लुर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपेट, विल्लुपुरम, कुड्डलोर, तंजावुर और तिरुवरूर जैसे जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होगी।

बुधवार को पुडुचेरी, कुड्डलोर, मइलादुथुराई, अरियालुर, कल्लुकुरिची, पेरम्बलुर, विल्लुपुरम और तिरुवन्नमलाई जिलों में एक या दो जगहों पर बहुत तेज और भारी होगी। तिरुवूर, कांचीपुरम, चेन्नई और तिरुवल्लुर में 80 से 90 किमी की गति से हवाएं चल सकती हैं। बुधवार रात से बीच-बीच में 100 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी भी आ सकती है। ”

इन्पुट- यूनीवार्ता

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *