जिला नियंत्रण कक्ष में की गई अपराध समीक्षा बैठक

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़ (मध्य प्रदेश) ::- पुलिस कप्तान ने बताया। अपराध निराकरण सहित कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए की जाए प्रभावी कार्यवाही । अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए लंबित अपराधों का जल्द से जल्द करें निकाल। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान ने दिए निर्देश।

जिले के नियंत्रण कक्ष में आयोजित होने वाली मासिक समीक्षा बैठक आज पुलिस कप्तान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई समीक्षा बैठक में जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को बताया कि अपराधियों पर सख्त रवैया अपनाते हुए जल्द से जल्द पेंडिंग अपराधों का निराकरण किया जावे।

समीक्षा बैठक के दौरान जहां एक ओर थाना प्रभारियों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई वही दूसरी ओर थाना प्रभारियों द्वारा की गई गलतियों पर उन्हें उचित सुझाव देकर और अधिक संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करने हेतु उचित निर्देश दिए।

जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को बताया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मास्क ना लगाने वालों के विरुद्ध एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की जाए इसके साथ ही कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सावधानी के साथ पुलिस कार्रवाई की जावे मास्क की अनिवार्यता को लेकर भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त थाना प्रभारी गणों को उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडिंग अपराध एवं पेंडिंग चालान के बारे में निर्देश प्रदाय किए साथ ही पंजीबद्ध मामलों में लेटलतीफी ना करते हुए अपराध निकाल जल्द से जल्द कराया जाए इस हेतु दिशानिर्देश दिए गए।

अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.दणोडतिया सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी समस्त थाना प्रभारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।

रिपोर्ट :- ठाकुर हरपाल सिंह परमार

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *