पंजाब पर घिरी कांग्रेस ने कहा, मामले पर राजनीति कर रही भाजपा

bookdhara
By
2 Min Read

हाथरस पर रोटियां सेक रही कांग्रेस ने अब पंजाब के होशियारपुर में घिरने के बाद भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। होशियारपुर में एक लड़की से दुष्कर्म के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। जबकि भाजपा नेता लड़की को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)पंजाब के होशियारपुर में दुष्कर्म की घटना को लेकर राजनीति कर रही है और केंद्र में उसकी सरकार के तीन-तीन वरिष्ठ मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की निंदा कर चुनावी लाभ अर्जित करने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता तथा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रेस कांफ्रेंस में आज देश की आर्थिक स्थिति को लेकर बात करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने पंजाब के होशियारपुर में दुष्कर्म की घटना का मामला उठाया और इस घटना को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। इसी तरह से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तथा डाॅ़ हर्षवर्धन ने भी प्रेस कांफ्रेंस में देश की स्थिति पर सरकार का नजरिया रखने की बजाय इस घटना का जिक्र किया और इस पर राजनीतिक करने का प्रयास किया।

केंद्र सरकार के तीनों वरिष्ठ मंत्रियों के बयानों पर हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सितंबर में एक यवती के साथ दुष्कर्म की घटना पर इन तीनों मंत्रियों ने अब तक एक शब्द नहीं बोला है लेकिन होशियारपुर की घटना पर उन्होंने तीन अलग अलग प्रेस कांफ्रेंस करके अचानक अपनी जुबान खोली और इस घटना को राजनीतिक रंग देखकर बिहार विधानसभा के चुनावों में भाजपा को फायदा देने का प्रयास किया है।

उन्होंने इसे घिनौनी राजनीति करार दिया और कहा कि पंजाब सरकार इस घटना को लेकर अत्यंत सतर्क है और वह उत्तर प्रदेश सरकार की तरह दुष्कर्म की घटना को दबाने और पीड़ित परिजनों को परेशान करने का काम नहीं कर रही है।

वार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *