छत्तीसगढ़ ट्रक और बाइक की टक्कर, सड़क हादसे में दो की मौत

bookdhara
By
2 Min Read

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) :-शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत। दोनों युवक बाइक से अपने काम पर जा रहे थे। इसी सामने से आ रहे बॉक्साइट से भरे ट्रक से टक्कर के कारण उनकी मौत हो गई।

टक्कर के कारण युवक सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम करसी निवासी, 30 वर्षीय सुदर्शन जायसवाल सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर था। वह अपने गांव के ही एक अन्य साथी दीपक पैकरा (23) के साथ बाइक पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर जा रहा था। वह राजपुर क्षेत्र के पतरातू गांव में डीएवी स्कूल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इसी दौरान दोनों को कुचलते हुए ट्रक निकल गया।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवकों की मौत से परिवार व गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने चालक को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बलरामपुर-रामानुजगंज के सामरी स्थित खदान से बाक्साइट लोड कर ट्रक मेराल जा रहा था। खदान से चालक ट्रक लेकर उसके मालिक के गांव बगाड़ी की ओर निकला। लेकिन रास्ता भटक कर रामानुजगंज मार्ग स्थित ग्राम झिंगो से गोपालपुरा के रास्ते पहुंच गया। अचानक सामने से बाइक सवारों को आता देख चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *