छत्तीसगढ़ : पद्मश्री फुलबासन यादव केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में आएंगी नजर

bookdhara
By
2 Min Read

छत्तीसगढ़ : सोनी चैनल में प्रसारित किया जा रहा “कौन बनेगा करोड़पति ” 12 में इस बार कर्मवीर एपिसोड में राजनंदगांव की पद्मश्री फुलबासन यादव कार्यक्रम मे दिखेंगे दिनांक 23/10/2020 दिन शुक्रवार रात 9 बजे को फूलबासन बाई केबीसी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगो का प्रतिनिधित्व करेंगी इस पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार नितेश साहू जी ने कहा है कि पद्मश्री फुलबासन बाई हर महिलाओं एवं व्यक्तियो के लिए प्रेरणा है जिनके जीवन संघर्ष हमें रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित करता है केबीसी जैसे प्रतिष्ठत मंच में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कि है फूलबासन वह शख्सीयत हैं जिन्होंने महिला कर्मवीरों की फौज खड़ी की, नशे के खिलाफ मुहिम चलाई और आज अपने साथ जुड़ी सैकड़ों महिलाओं की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं। केबीसी के इस पावर पैक एपिसोड में बहुत कुछ खास होगा। यहां फूलबासन और रेणुका के साथ ऑडियंस के रूप में छत्तीसगढ़ की बहुत सी कर्मयोगी महिलाएं भी शामिल होंगी।

जब महिलाएं एक-दूसरे का समर्थन करती हैं, तो अविश्वसनीय चीजें होती हैं और इस सप्ताह केबीसी के मंच पर भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। 50 वर्षीय फूलबासन यादव छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के विकास की दिशा में अथक प्रयास कर रही हैं। फूलबासन ने खुद गरीबी के खिलाफ आत्म-सशक्तीकरण हासिल करने के लिए संघर्ष किया और बाद में दूसरों को सशक्त बनने में उनकी मदद अपनी संस्था मां बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति के माध्यम से कर रही हैं।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

 

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *