कोविड़ प्रोटोकाल नियमों का उल्लघंन पर दो प्रत्याशियों के विरूद्ध मामला दर्ज

bookdhara
By
1 Min Read

राजगढ़ । जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के दौरान दो प्रत्याशियों के विरूद्ध ब्यावरा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। रिटर्निंग आफीसर ब्यावरा विधानसभा संदीप अष्ठाना ने जानकारी देते हुए बताया कि दो प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्राप्त अनुमति से अधिक भीड़ इकट्ठी की, सोशल डिस्टेसिंग और मास्क के नियमों का उल्लघंन किया। उन्होने बताया कि दोनो प्रत्याशियों के विरूद्ध आई.पी.सी. की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफ.एस.टी. दल के प्रभारी जी.एस. कुशवाह की तहरीर पर ब्यावरा थाने में प्रकरण दर्ज हुआ।

रिपोर्ट :: ठाकुर हरपाल सिंह परमार

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *