दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पंहुचा

bookdhara
By
1 Min Read

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी आज 1200 बजे वायु गुणवत्ता का स्तर मापा गया जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 381 दर्ज किया गया है। गुरूवार को यह थोड़ा बेहतर था।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब रहा। आज सुबह 0830 बजे धुंध और निम्न तापमान के साथ सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा। सुबह यहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *