जम्मू कश्मीर को विकास की राह पर लाये मोदी : स्वतंत्रदेव

bookdhara
By
2 Min Read

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उठाये गये अभूतपूर्व कदमो से जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र और सर्वांगीण विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

स्वतंत्र देव सिंह ने यहां कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी हमारी आस्था, विश्वास और व्यवहार तीनों का ही केन्द्र है। सशक्त भारत, विकसित भारत का जो स्वप्न अटल जी ने देखा था,उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर के नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान योजना से जोड़कर सेहत और सुरक्षा का कवच प्रदान किया है। विपक्षियों की तुष्टिकरण व दमंनकारी नीतियों के कारण भारत का मुकुट जम्मू कश्मीर विकास और विश्वास दोनों से ही करा हुआ था। आज श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गए कदमों में आज वहां लोकतंत्र राष्ट्रीकरण व सर्वांगीण विकास की नई ईबारत लिखी जा रही है।

उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष में झूठ व भ्रम का पर्दाफाश करें। नए कृषि कानूनों किसानों को उनका हक दिलाने उनकी आय बढ़ाने के लिए उठाए गए क्रान्तिकारी कदम है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर आमजन से घर-घर जाकर सम्पर्क भी किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष रवि तिवारी, सेक्टर संयोजक दीपक कुमार सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *