ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस को ही नकली नोट थमा रफू चक्कर हुआ राहगीर

bookdhara
By
2 Min Read

बिलासपुर । बिलासपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान एक युवक ने पुलिस अधिकारियों को नकली नोट थमा दिया। बड़ी चालाकी से नोट देकर युवक दौड़ में भी कामयाब हो गए। घटना मंगला चौक इलाके की है। ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों और गाड़ी की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका पूछताछ में उसने कुछ दस्तावेज दिखाए लेकिन उसके पास प्रदूषण की जांच का पेपर नहीं था।

बाद में अधिकारियों ने जब रसीद के हिसाब से रुपयों की जांच की तो उसपर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा मिला। मतलब वह बच्चों की चूरन और लेमन ज्यूस के साथ मिलने वाले खिलौना नोट था।अब पुलिस को इस तरह से ठगने वाले युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहर में कोई बड़ा रैकेट भी सक्रिय हो सकता है जो नकली नोट बाजार में खपा रहा हो।नियम के अनुसार पुलिस ने 200 रुपए का चालान काटने की बात कही युवक फौरन चालान भरने को राजी भी हो गया। रसीद मिलते ही उसने 200 रुपए का नोट जांच अधिकारी को दिया और मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट : प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *