प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

bookdhara
By
2 Min Read

रायपुर :- किशोरी को प्यार फंसाकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग कर 7 लाख वसूलने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी   18 वर्षीय युवक नवीन विधानी रायपुर के आमानाका का रहने वाला है। तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन विधानी ने एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की, प्यार   का इजहार किया, फिर दोस्ती और प्यार की आड़ में महीनों तक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है। कि नवीन ने इस दौरान लड़की को फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था, और पैसे की मांग करता था। बदनामी के डर से किशोरी ने पैसे दिए। नवीन ने ब्लैकमेल कर पीड़िता से 7 लाख रुपये वसूल लिए।

पैसों की डिमांड बढ़ी तो थाना पहुंचा मामला

नवीन की वासना और पैसों की भूख शांत नहीं हुई। और वह लगातार पीड़िता को धमकी देकर अपनी डिमांड बढ़ाता गया। इससे परेशान होकर किशोरी ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लिया आरोपी नवीन विधानी को गिरफ्तार लिया। नवीन विधानी के खिलाफ पुलिस रेप और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। मामले की जाँच जारी है।

रिपोर्ट : प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *