आबकारी विभाग ने दो स्थानों पर कार्यवाही कर 32 लीटर स्प्रिट की जब्त

bookdhara
By
1 Min Read

खरगोन। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा गत बुधवार को दो क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरएस राय ने बताया कि ग्राम काबरी थाना भगवानपुरा में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए किरिया बाई पति ओंकार के रिहायशी मकान से 14 लीटर स्प्रिट जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं ग्राम चौखंड थाना भगवानपुरा में बलराम पिता राजाराम के रिहायशी मकान से 18 लीटर स्प्रिट जब्त की। इस दौरान मौके से आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं 49 क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जबकि गिरफ्तार आरोपी किरिया को गुरूवार खरगोन न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। कार्यवाही में वृत के आबकारी मुख्य आरक्षक मोहनसिंह अलावा तथा आबकारी आरक्षक रंजीत वर्मा एवं रीता सिंगोरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *