प्रॉजेक्ट भविष्य का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

bookdhara
By
1 Min Read

राजगढ़ (मध्य प्रदेश):- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना राजगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र हिरणखेड़ी में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, द्वारा अति गंभीर, कुपोषित बच्चों को कुपोषण के कुचक्र से मुक्त करवाने हेतु प्रॉजेक्ट- भविष्य का शुभारंभ किया गया।

इस तारतम्य में कलेक्टर सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के 5 अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लिया तथा अन्य व्यक्तियों व अधिकारियों को भी बच्चों के लिए आगे आने हेतु अपील की। कलेक्टर सिंह द्वारा गोद लिए गए बच्चों को संवर्धन चूर्ण, स्वच्छता किट तथा स्वेटर भेंट भी की। कलेक्टर सिंह ने कुपोषित बच्चों की माताओं से चर्चा की तथा बच्चों के कुपोषित होने के कारणों को जाना। उन्होंने माताओं को स्वयं बच्चों का ध्यान रखने हेतु भी प्रेरित किया।

एक अतिकुपोषित बच्ची मनीषा तंवर की माता को बच्ची को अस्पताल में शीघ्र भर्ती करवाने हेतु समझाइश दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आगे आकर बच्चों की देखभाल करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव, सहा. संचालक (मबावि) चंद्रसेना भिड़े, सहा. संचालक (मबावि) श्यामबाबू खरे, तहसीलदार, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *