राम टेकरी पर जारी निर्माण कार्य को देखने पहुंचे मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

bookdhara
By
1 Min Read

गुना(मध्यप्रदेश):- गुना शहर के नजदीक स्थित श्री राम टेकरी पर प्रस्तावित राम मंदिर का निर्माण कार्य को देखने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया निर्माण स्थल पर पहुंचे। श्री राम टेकरी पर 108 फीट की ऊंचाई की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की प्रतिमा स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। वही अन्य निर्माण कार्य भी होना है, जिसे देखने मंत्री सिसोदिया निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलेश परीख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पत्रकारों से बात करते हुए सिसोदिया ने बताया कि राम टेकरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां आगंतुकों के लिए एक पार्क, कैन्टीन और हनुमान टेकरी से लेकर राम टेकरी तक रोप वे भी बनाया जाएगा। गुना एवं आसपास के क्षेत्र में संभवतः पहला रोप वे होगा। इस अवसर पर विनीत सेठ, शैलेंद्र लुम्बा, विनोद सागर सूद, अरविंद गुप्ता,पंकज श्रीवास्तव एवं अंकुर श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित थे।

रिपोर्ट : इदरीस मंसूरी

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *