शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा , 11000 का हुआ चालान

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़(मध्य प्रदेश):- गौरतलब है कि जिला राजगढ़ में अवैध अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने एवं अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिले के ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा,(भा.पु.से.) द्वारा समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं |

वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ भारतेंदु शर्मा, द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता रहा है |
निर्देशों के परिपालन में थाना कुरावर क्षेत्र अंतर्गत 10/12/2020 रात्रि करीब 8:00 बजे पीलूखेड़ी चेकिंग पॉइंट पर एक मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को लहराते हुए चलाते लाया।

जिसे चेकिंग ड्यूटी में लगे थाना प्रभारी नरेश राठौर,सउनि मेहरबान सिंह मैचन, मेहरबान सिंह कुंभकार, आरक्षक गिरिराज मीणा, द्वारा वाहन को रोककर चालक से उसका नाम पूछा तो चालक ने अपना नाम महेश पिता बाबूलाल मौग्या, निवासी बरखेड़ा थाना श्यामपुर का होना बताया, जिससे वाहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किए और शराब के नशे में था।

जिसका मेडिकल परीक्षण शासकीय अस्पताल कुरावर में कराया गया, मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा अल्कोहल की पुष्टि की |
जिस पर आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 1084/20 धारा 185,3/181,146/196,130/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया व न्यायालय में पेश किया गया |

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने पर न्यायालय द्वारा आरोपी से 11 हजार रुपए जुर्माना स्वरूप वसूल किया गया |
रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *