गांजा बिक्री करने निकले आरोपियो को किया गिरफ़्तार

bookdhara
By
2 Min Read

रायपुर: जिला में नशे के खिलाफ प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु लगातार चल रहे अभियान ” ऑपरेशन क्लिन ” के तहत कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सी.एस.पी. आजाद चौंक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं दिशार्निदेश पर कल रात को करीबन 10 बजे कार से अवैध गांजा बिक्री करने सरायपाली से दुर्ग की ओर ले जाने की की सूचना मिली।

सूचना पर थाना आमानाका प्रभारी निरीक्षक भरत बरेठ हमराह स्टाफ के सरोना ओवर ब्रिज के दोनो ओर घेरा बंदी कर रिंग रोड मुख्य मार्ग मुर्गन ट्रांसपोर्ट टाटीबंध के पास वाहनों के सघन चेकिंग करने पर कार क्रमांक CG – 06 – GE – 6006 में बैठे, सुर्यकांत नाग उम्र 36 वर्ष, निवासी महासमुंद, उमेश, मनहीरा उम्र 24 वर्ष निवासी बलांगिर, धिरेंद्र मिश्रा उम्र 29 वर्ष निवसी चारामा के कब्जे से कुल 21 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका रायुपर में धारा 20 ( ख ) NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

Also Read: छत्तीसगढ़ : अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया गया

उक्त कार्यवाही में उप.निरी.राणा सिंह, स.उ.नि. टी.एल.सोनी, स.उ.नि. प्राणेश्वर वर्मा, ताराचंद गेंदले, सचित शर्मा, करूणा शंकर साहू, नंद किशोर सिन्हा, देवकुमार अंचल, नारायण बंजारे, आर योगेश शर्मा, अनिल, तोषित, हरजीत, किशन बरेठ का विशेष योगदान रहा।

रायपुर से प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *