तीसरे दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की हड़ताल जारी , परेशान मरीज

bookdhara
By
1 Min Read

बाँदा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्दीप सिंह के पुनः चार्ज में आने से खपा जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी,डॉक्टर तीन दिन से अस्पताल का कामकाज बन्द करके हड़ताल में बैठे हुए हैं।कर्मचारियों द्वारा केवल इमरजेंसी सेवा ही चालू हैं।ओपीडी सहित कई जरूरी सेवाए बन्द होने से मरीज परेशान हैं लेकिन बाँदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कर्मचारियों का दर्द दिख नही रहा है।

कर्मचारी सुनीता साहू ने बताया कि पूर्व में रहते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्दीप सिंह ने उन लोगो के साथ इतना कुछ किया है कि अब उनको वे लोग दुबारा से इस पद में नही रखना चाहते हैं या फिर उन लोगो को ही यहाँ से हटा दें।अभी तक जिले के किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मिलने की आवश्यकता नहीं समझी।शनिवार से कर्मचारी लगातार अधिकारियों को लिखित रूप से अपनी समस्या बता भी रहे हैं लेकिन किसी ने भी उनके दर्द को जानने का प्रयास नही किया।वही बुधवार को जब कोई सुनवाई नही हुई तो सभी कर्मचारियों ने एक बार फिर से जिला अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास गए।

रिपोर्ट :- शिवम सिंह

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *