बदमाशों के हौसले बुलंद तमंचा सटाकर लाखों की लूट को दिया अंजाम

bookdhara
By
2 Min Read

माहुल(आजमगढ़):- हौसला बुलंद बदमाशों ने शनिवार की शाम को करीब 7:30 बजे अहिरौला थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से कर्मचारियों को तमंचा सटाकर 160000 की लूट कर के मौके से फरार हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के अलावा थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और छानबीन में जुट गई, चांदनी चौक के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर तीन बाइकों छह बदमाश नकाबपोश व मास्क बांधे आ धमके। पेट्रोल पंप पर मालिक अजय यादव व अन्य लोगों के मौजूद होने के चलते बदमाश इधर-उधर समय बिताए, फिर उसके बाद अलग-अलग तीनों बाईकों में पेट्रोल भी भराया, जैसे ही पंप मालिक अपने वाहन से चांदनी चौक बाजार की तरफ निकले तभी बदमाश अपने असली तेवर में आ गए।

एक बदमाश तुरंत उतर के पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा हो गया जबकि तीन बदमाश तीनों बाइकों को संभाल लिए, अन्य दो बदमाश असलहा लेकर अंदर चेंबर में घुस गए, और कर्मचारी संदीप के पास मौजूद 1,60,000 कब्जे में ले लिया, और इसके बाद असलहा लहराते हुए सभी मौके से फरार हो गए। बदमाशों के हाथों में असलहा देख मौजूद पंप कर्मियों ने रोकने की हिम्मत नहीं की।

घटना की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही एसपी सुधीर कुमार सिंह भी पेट्रोल पंप पहुंच गए और उन्होंने जांच पड़ताल की। मौके पर एसपी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, आसपास के थाने के एसओ समेत पुलिस फोर्स मौजूद था। मामले की छानबीन जारी थी।

रिपोर्ट : राजेंद्र सिंह

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *