अवैध खनन कर रहे चार ओवरलोड ट्रक पकड़े

bookdhara
By
1 Min Read

देर रात सांडी खदान से निकल रहे ट्रकों में प्रशासन की चेकिंग में पकड़े गए चार बिना रवन्ना के ओवरलोड ट्रक

बाँदा। बाँदा जिले की पैलानी तहसील क्षेत्र में इन दिनों बिना रवन्ना के ओवरलोड ट्रक खूब निकल रहे हैं जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दी गई थी। शनिवार को देर रात अचानक से जिला अधिकारी के आदेश पर पैलानी के उपजिलाधिकारी रामकुमार वर्मा,सीओ सदर अजय भदौरिया व तहसीलदार राजीव निगम ने सांडी खदान से कुछ दूर पहले चेकिंग अभियान चलाया तो चार बिना रवन्ना के ओवरलोड ट्रक पकड़े। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मौके पर जो ट्रक मिले हैं उन पर कार्रवाही की गई हैं आगे भी इसी तरह से अभियान चलाया जाएगा।

रिपोर्ट :- शिवम सिंह

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *