फ्री में नहीं दिया सामान तो जला दिया होटल

bookdhara
By
2 Min Read

आजमगढ़(अतरौलिया)। शिकार होटल में लगी आग ,जलकर हुआ खाक, पीड़ित ने दिया थाने में तहरीर, फ्री में मीट ना देने पर पीड़ित का जलाया गया शिकार होटल। बता दें कि थाना क्षेत्र के कंतालपुर निवासी दलित शंभू नाथ पुत्र मुन्नर ने थाने में तहरीर के माध्यम से अवगत कराया कि उसके मांसाहार होटल को कुछ लोगों ने रात में जलाकर खाक कर दिया । कंतालपुर निवासी दलित शंभू नाथ का शिकार होटल नाम से मांसाहार होटल पिछले 6 महीने से जीविकोपार्जन हेतु भठ्ठे के पास अपनी ही जमीन में चलाया जाता था जिसपर आएदिन मोनू यादव पुत्र हौसिला यादव व एक अज्ञात व्यक्ति आकर फ्री में मीट खाते थे और पैसा भी नहीं देते थे वही पैसा मांगने पर जातिसूचक सब्द का प्रयोग करते थे। रविवार शाम को पुनः मोनू यादव व एक अज्ञात व्यक्ति मांसाहार होटल पर पहुंचे और रोज की भांति फ्री में मीट मांगने लगे ,होटल स्वामी ने बार-बार दुहाई दी कि अब हम फ्री में नहीं दे सकते क्योंकि मेरे पास भी बाल बच्चे हैं इस पर खार खाए मोनू यादव ने देख लेने की धमकी दी तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए व दुकान जलाने की बात करते हुए चला गया। सोमवार सुबह जब होटल मालिक शंभू नाथ अपने होटल पहुंचा तो देखकर सन्न रह गया ,

यह क्या,,होटल पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था । होटल स्वामी ने अतरौलिया थाने में तहरीर के माध्यम से उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। होटल मालिक शंभू नाथ के अनुसार होटल में करीब 60 से 65 हज़ार का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है जांच की जा रही है जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : शैलेंद्र शर्मा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *