सांई राम के मंदिर का तीसरा वार्षिक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

bookdhara
By
1 Min Read

रुपइडीहा(बहराइच)। रुपईडीहा कस्बे के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर निर्मित सांई राम के मंदिर का तीसरा वार्षिक महोत्सव बुधवार 16 दिसम्बर को सम्पन्न होगा। सांई भक्त इसके लिए जोर शोर से मंदिर की सजावट मे तल्लीन है। प्रमुख आयोजक जगमोहन जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन वर्ष पूर्व हमारे परिवार ने सांईराम का भव्य मंदिर निर्माण कराया था। पहले यह महोत्सव दो दिन का हुआ करता था। परन्तु कोविड 19 के चलते बुधवार को होने वाले महोत्सव पर सुबह सात बजे सांई बाबा जी का अभिषेक किया जायेगा। 09 बजे से हवन कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 11 बजे सांई बाबा जी की पालिका यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली जायेगी। दोपहर एक बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। जो सांई इच्छा तक चलेगा। उन्होने बताया कि दीपक जायसवाल, रामचन्दर जायसवाल व अनंतराम जायसवाल सहित पूरा जायसवाल परिवार इस महोत्सव को मनाने मे सहयोग कर रहा है। इसी दिन परिसर मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्ट -रईस
  

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *