राष्ट्रीय कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में है : प्रदेश अध्यक्ष भा जा पा

bookdhara
By
3 Min Read

बाँदा । भाजपा द्वारा नगर के रायफल क्लब मैदान में आयोजित किसानों की मंडलीय महापंचायत में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि कानून को किसान हितैषी बताते हुए इसे किसानों के लिए व्यापक रूप से हितकर बताया। रायफल क्लब मैदान में आयोजित बाँदा ,चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा जिला के किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लिए जा रहे एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णयों को पचा नहीं पा रही, जिसके चलते अब अफवाह फैला कर किसानों को राष्ट्रीय कृषि कानून के विरुद्ध बरगलाया जा रहा है।

किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार द्वारा बनाये गए राष्ट्रीय कृषि कानून से किसानों को नई आजादी मिलेगी।जिसके तहत किसान अपनी फसल कहीं भी, किसी भी समय, किसी भी जगह बेंच सकेंगे।सिंह ने कहा कि विपक्ष सफ़ेद झूठ बोल रहा है कि उक्त कृषि कानून से मंडियां कर दी जाएंगी, जबकि मंडियां समाप्त नहीं होंगी।मंडियों में पूर्ववत व्यापार होता रहेगा।अगर मंडियों को ख़त्म करना होता तो हमारी सरकार ई नेम पोर्टल पर डिजिटलाइज क्यों करती।आज पोर्टल पर 1000 मंडियां पंजीकृत हैं।किसानों को सावधान करते हुए कहा कि नया कृषि सुधार कानून किसानों की प्रगति का आधार है।एम एस पी चलती रहेगी, इस पर कोई खतरा नहीं है।एम एस पी को डेढ़ गुना किया जा चुका है।एम एस पी पर की जा रही शंकाओं को दूर करने के लिए मोदी सरकार लिखित आश्वासन देने को तैयार है।नये कृषि सुधार कानून में किसानों को पूर्ण संरक्षण देते हुए उद्योगपतियों से किसानों की जमीन को बचाने का प्राविधान है। किसान पंचायत की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि विपक्ष किसी ना किसी बहाने आम जनमानस को गुमराह कर फूट डालो और राज करो की नीति अपना रहा है जिसे जानता जान चुकी है।

किसान सम्मेलन को बाँदा चित्रकूट सांसद आर के पटेल, महोबा हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत, हमीरपुर विधायक युवराज सिंह, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा,महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, महोबा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, हमीरपुर जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, चित्रकूट जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल द्वारा किया गया।

रिपोर्ट :- शिवम सिंह

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *