गाय के गोबर से बने दीपकों से रोशन होगा राजभवन

bookdhara
By
2 Min Read

जयपुर। राजस्थान में इस बार रोशनी के पर्व दीपावली पर राजभवन भी गाय के गोबर से बने दीपकों से रोशन होगा। भारतीय जैविक उत्पादक किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि इसके लिए संघ की ओर से पांच हजार दीपक उपहार स्वरुप दिए गए हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सरकारी आवास भी गाय के गोबर से निर्मित दीपकों से रोशन होगा। उन्होंने बताया कि पहली बार गोबर से श्रीपिंजरापोल गौशाला में हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की ओर सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में दो लाख से अधिक दीपक बनाए गए जो कि विभिन्न राज्यों में वितरित किए गए हैं।

ALSO READ : गाय के गोबर से बने दीपक से मनाये इको फ्रेंडिली दिवाली

इसके अलावा इस बार प्रदेश की कई गौशालाओं में गोबर के दीपक तैयार किए गए हैं और गोबर के दीयें जलाकर दीपावली की रोशनी की जायेगी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सरकारी आवास भी गाय के गोबर से निर्मित दीपकों से रोशन होगा। उन्होंने बताया कि पहली बार गोबर से श्रीपिंजरापोल गौशाला में हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की ओर सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में दो लाख से अधिक दीपक बनाए गए जो कि विभिन्न राज्यों में वितरित किए गए हैं।

वार्ता

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *