एक और बैंक पर लगी रकम निकासी की लगाम

bookdhara
By
1 Min Read

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के निजी क्षेत्र के लक्ष्‍मी विलास बैंक में बुधवार से खाताधारक के लिए दैनिक पच्चीस हजार रुपये निकासी सीमा तय की है।

यह निकासी सीमा आज शाम छह बजे से प्रभावी हो गई है और एक माह तक अर्थात 16 दिसंबर तक लगाई गई है। इस अवधि में बैंक के ग्राहक रोजाना अधिकतम 25 हजार रुपये की ही निकासी कर पायेंगे।

बैंक से पैसे निकालने गए दो व्यक्तियों की जेब से 60 हजार ले उड़े चोर

वित्‍त मंत्रालय ने आज एक बयान में यह जानकारी दी। वित्‍त मंत्रालय के अनुसार, हालांकि कुछ खास शर्तों जैसे इलाज, उच्‍च शिक्षा के लिए फीस जमा करने और शादी आदि के लिए जमाकर्ता रिजर्व बैंक की अनुमति से 25 हजार रुपये से अधिक की निकासी भी कर सकेंगे। रिजर्व बैंक की अनुशंसा पर यह कदम उठाया गया है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *