पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के दो जिलों में पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

bookdhara
By
2 Min Read

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से उत्तर प्रदेश के विंध्‍याचल क्षेत्र के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान गांव की जल तथा स्‍वच्‍छता समिति के सदस्‍यों से भी बातचीत करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी उपस्थित होंगे।

इस परियोजना से 2,995 गांव के सभी परिवारों को नल से पानी का कनेक्‍शन दिया जाएगा। इससे इन जिलों की 42 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। इन सभी गांवों में ग्राम जल तथा स्‍वच्‍छता समिति बनाई गईं हैं जिनके कंधों पर संचालन और रखरखाव की जिम्‍मेदारी है। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 5,555.38 करोड़ रुपये है। परियोजनाओं को चौबीस महीनों में पूरा करना है।

ये भी पढ़ें – देश की पहली सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इसका उद्देश्‍य 2024 तक देश के सभी ग्रामीण घरों में नल से पानी का कनेक्‍शन प्रदान करना है। मिशन की घोषणा के समय 18.93 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3.23 करोड़ परिवारों में (17 प्रतिशत) नल के पानी का कनेक्‍शन था। अगले चार वर्षों में नल के पानी का कनेक्‍शन देने के लिए 15.70 करोड़ रूपये दिये जाएंगे। पिछले 15 महीनों में कोविड-19 महामारी के बावजूद 2.63 करोड़ परिवारों में नल से पानी कनेक्‍शन दिया गया है।

इन्पुट – यूनीवार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *