दिल्ली वासियों को ख़राब हवा से अभी भी राहत नहीं

bookdhara
By
1 Min Read

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को ख़राब हवा से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है और राज्य में रविवार सुबह भी वायु की गुणवत्ता ख़राब श्रेणी में बनी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली समेत आस-पास के शहर गुरुग्राम,फरीदाबाद, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा में भी हवा में प्रदूषण बना रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 आंका गया जो खराब श्रेणी में आता है।

उत्तर भारत में हुई बारिश से मिली प्रदूषण से राहत

इसके अलावा राजधानी में इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और इस दौरान घना कोहरा भी हो सकता है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *