पाकिस्तान ने 3300 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया

bookdhara
By
1 Min Read

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने चालू वर्ष के पहले आठ महीनों में 3300 से अधिक बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक पाकिस्तान ने 3386 बार संघर्षविराम को उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि जनवरी में 394, फरवरी में 389, मार्च में 454, अप्रैल में 412, मई में 398, जून में 423, जुलाई 482 और अगस्त में 434 बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।

डाटा के अनुसार हालांकि वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में 3479 संघर्षविराम की घटनाएं हुई थी। वर्ष 2018 में राज्य की सीमाओं में 2140 संघर्षविराम की घटनाओं हुई थी।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

इस दौरान इस महीने की शुरूआत में जम्मू-कश्मीर में गुरेज से उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों ने अत्यधिक संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी जिसमें चार जवान भी शहीद हुए हैं।

इन्पुट- यूनीवार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *