भारत में कोरोना की दूसरी लहर, लगा 3 दिन का कर्फ्यू

bookdhara
By
1 Min Read

अहमदाबाद। कोविड से बचाव के नियमों की अनदेखी करना अब भारत की जनता को भारी पड़ने लगा है। त्योहारों के बाद से लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के ​बीच देश के कई हिस्सों में दुबारा लॉकडाउन लगाने की तैयारी चल रही है। इस कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद में आज से 3 दिन का कर्फ्यू लागू कर दिया है।

ALSO READ : न्यूयार्क में फिर फूटा कोरोना वायरस बम, रात को लगा कर्फ्यू

गुजरात सरकार के हवाले से प्राप्त खबर के मुताबिक अहमदाबाद में आज रात नौ बजे से रविवार तक पूरी तरह कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है, जबकि रात का कर्फ्यू सोमवार से अगले आदेश तक जारी रहेगा। वहीं स्कूल कॉलेजों को दोबारा खोलने का निर्णय भी 23 नवंबर तक टाल दिया गया है। हाल के दिनों में कोविड -19 संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए यह निर्णय लिया गया है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *