मुंडका में गोदाम में आग लगने से एक की मौत, एक झुलसा

bookdhara
By
1 Min Read

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुंडका इलाके के एक गाेदाम में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।
घटना मुंडका के स्वर्ण पार्क के एक गेादाम में शनिवार रात करीब 11.10 बजे लगी थी और इसे बुझाने के लिए अग्निशमन सेवा विभाग के नौ दमकल वाहन तैनात किये।

विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति का शव मिला। घटना में एक और व्यक्ति झुलस गया लेकिन उसे बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अयोध्या का रहने वाला है जो गोदाम में श्रमिक के रूप में काम करता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गोदाम एक-मंजिला इमारत है और इसका उपयोग एयर कूलर रखने के लिए किया जाता था।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात को करीब 1 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच की जा रही है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *