पति और ससुर ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

bookdhara
By
3 Min Read

बिलासपुर। तार तार होते सामाजिक ताने बाने के ​बीच रिश्तों के शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। जहाँ एक पति और ससुर ने नवविवाहिता को जबरन शराब पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहशियों से चंगुल से छूटी पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस तक सूचना पहुॅचाकर वहसियों को सलाखों तक पहुॅचाने मे सफलता प्राप्त की।

मामला बेलगहना के मल्हार पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहाँ पति और ससुर ने जबरदस्ती शराब पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। परेशान महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, तो उन्होंने मायके वालो को सूचना दी। पीड़िता रिश्तेदारों के साथ थाना पहुंची, जिसकी शिकायत पर मल्हार पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ : पत्नी को बुलाने गए दामाद को ससुर ने पीटकर किया घायल

बेलगहना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक महीने पहले मल्हार क्षेत्र के आटो चालक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर बहू पर गलत नीयत रखता था। 50 वर्षीय ससुर अपनी बहू को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करता था। महिला लोकलाज के भय से चुप रही। गुरुवार की शाम भी ससुर ने महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की। शाम को महिला का पति आटो चलाकर लौटा, तो उसने घटना की जानकारी दी। इस पर आटो चालक पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी की पिटाई कर दी।

युवक ने पत्नी को शराब पिलाई। इसके बाद पिता व पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर महिला को बंधक बना लिया। महिला ने किसी तरह घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसकी जानकारी होने पर महिला के मायके वाले पहुंचे और उसे मुक्त कराया। महिला ने घटना की शिकायत मल्हार पुलिस से की है। पुलिस ने धारा 376, 342,323, 506 व 34 के तहत जुर्म दर्ज कर हैवान पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति इससे पहले भी दो शादियां कर चुका है। दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं। इसके बाद युवक ने एक महीने पहले तीसरी शादी की थी।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *