उत्तराखंड की राज्यपाल कोरोना पॉजिटिव , जानें- किन लोगों से हुई थी मुलाकात

bookdhara
By
1 Min Read

उत्तराखंड(देहरादून) :- कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैलना शुरु हो गया है। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में फिर से इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी कोरोना की चपेट में आ गई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। राज्यपाल ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आए सभी लोगों से एहतियात बरतने और जांच कराने की अपील भी की है।

आपको बता दें कि राज्यपाल के एक सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी। कोरोना की पुष्टि होने के बाद वो चिकित्सकों की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की थी. वहीं, रविवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी उनसे मिले थे। राज्यपाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गई है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *