गैंग रेप केस में बड़ा खुलासा, लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रची थी कहानी

bookdhara
By
4 Min Read

कवर्धा(छत्तीसगढ़):- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वारदात के तीन दिन बाद पुलिस ने दावा है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। लड़की के प्रेमी ने ही उससे  दुष्कर्म किया था। परिजनों के डर से नाबालिग ने दुष्कर्म की  मनगढ़ंत कहानी रची थी। नाबालिग किशोरी का प्रेमी भी नाबालिग है। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामले का खुलासा कवर्धा एसपी सलभ सिन्हा ने किया है। एसपी ने बताया कि, 2 दिन पहले की घटना है। गैंगरेप की घटना की शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुये इस पर काम कर रही थी। पीड़िता और उसके दोस्त का बयान लगातार बदल रहा था, जिसके बाद पुलिस को दोनों पर संदेह हुआ था और उनसे पूछताछ शुरू की गयी। पूछताछ में जब दोनों नाबालिग ने घटना की सच्चाई बतायी तो पुलिस भी हैरान रह गयी। दरअसल नाबालिग लड़की और उसका दोस्त दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है। दोनों का एक दूसरे के साथ मिलना जुलना भी होता था। दोनों घटना वाली रात काफी देर तक एक साथ थे। इस दौरान दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी बना था। रात ज्यादा हो जाने के कारण दोनों अपने अपने घर जाने से घबरा रहे थे। 

दोनों को डर था कि घर जाने पर दोनों से परिजनों पूछताछ करेंगे और फिर दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता न चले इसलिए इस तरह की मनगढ़ंत कहानी रच़कर पुलिस और परिजनों को गुमराह कर रहे थे। फिलहाल दोनों को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट के पास कर बयान दर्ज कराया गया है। साथ ही इस मामले में लड़की के बाॅयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर जुनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूरा मामला इस प्रकार से है

2 दिन पहले कोतवाली थाना में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि, रविवार की शाम में पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उससे छेड़छाड़ करने लगे। जब लड़की के बॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया तो आरापियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे मौके से भगा दिया था। इसके बाद चारों आरापियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इधर इस घटना के सामने आने के बाद पूरे कवर्धा जिले में हडकंप मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सलभ सिन्हा ने आरोपियों की धड़पकड़ के लिए आदेश पुलिस को दिए थे। इस दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला था। साथ ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की गई थी।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *