छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

bookdhara
By
2 Min Read

रायगढ़ : 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं।छात्रा प्रियांशी पिता दिलीप सिंह उम्र 22 वर्ष गोरखा थाना कोतरारोड की रहवासी थी। वह कालेज की पढ़ाई करती थी।

पुलिस की जांच से पता चला कि युवती के घर मे एक पालतू कुत्ता बाबू था। वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार था। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। कुत्ते की मौत होने से घर के लोग गमगीन थे और सभी रात एक बजे तक घर मे ही बैठकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच युवती अपनी बड़ी बहन के साथ कमरे में सोने चली गई।

युवती का संबंध उसके पालतू जानवर से इस कदर था कि वह अपने अनमोल जीवन को ही समाप्त कर दी। वहीं विवेचना के दौरान युवती की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि उसके बाबू के साथ उसे दफनाया जाए, आगे लिखते हुए उसने माता-पिता को ध्यान रखने का उल्लेख किया है।

दरअसल इंसान और पालतू कुत्ते के लगाव की कहानी वाली फिल्में आपने जरूर देखी होगी, लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ। इसी तरह का उदाहरण ग्राम गोरखा से सामने आया है।

रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखा में पालतू कुत्ते की मौत होने के बाद इससे व्यथित 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *