त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2020-21 की तैयारियां शुरू

bookdhara
By
1 Min Read

राजगढ़(मध्य प्रदेश) :- निर्वाचन में उपयोग होने वाले तकनीकी प्लेटफार्म की ऑनलाइन ट्रेनिंग
आगामी नगरीय निकायों एवं त्रीस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2020-21 की तैयारियां शुरू | गौरतलब है कि इस संबंध में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिलों को निर्वाचन में उपयोग होने वाले तकनीकी प्लेटफार्म्स की ऑनलाईन ट्रेनिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारी कर्मचारियों को दी गई | गौरतलब है कि जिसमे मुख्यतः इंट्रीग्रेटेड इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम, ऑनलाइन नॉमिनेशन, इलेक्शन पोलिंग पर्सनल डेटा सिस्टम, इंफ्रामैपिंग, म्टड कमीशनिंग इत्यादि की ट्रेनिंग दी गई |

जिला राजगढ़ से ट्रेनिंग में जिला ई-गवर्नेन्स प्रबंधक अभिषेक रघुवंशी, जिला प्रबंधक लोकसेवा विजय बामकले, सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेन्स दीपक पलाश, मास्टर ट्रेनर घनश्याम मौर्य, डेटा एंट्री ऑपरेटर सोनू शर्मा इत्यादि तकनीकी टीम ने जिले में होने वाले आगामी नगरीय निकायों एवं त्रीस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन हेतु ट्रेनिंग प्राप्त की |

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *