कृषि पाठशाला द्वारा किसानों को बताए उन्नत तकनीक : कलेक्टर

bookdhara
By
3 Min Read

राजगढ़ : कमिश्नर भोपाल संभाग भोपाल के निर्देशानुसार राजगढ़ जिले के प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर रबी मौसम 2020 अंतर्गत किसान खेत पाठशाला का आयोजन दिनांक 19 नवंबर 2020 से 30 नवंबर 2020 तक किया जाना है| आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 17 नवंबर 2020 को मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ के सभा कक्ष में किया गया, कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ के सिंह भी उपस्थित रहे|
कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए की प्रत्येक पंचायत स्तर से 2 किसान कृषि एवं उधानिकी तथा दो कृषक पशुपालन से संबंधित जो उन्नत किसानों की श्रेणी में आते हैं|

उनका चयन किया जाए तथा यह कृषक उनके क्षेत्र में अधिक फसल उत्पादन प्राप्त करते हैं| साथ ही बताया कि कार्यक्रम की सतत मानिटरिंग भी की जाए| मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन एवं जैविक खेती के संबंध में चर्चा की और कार्यशाला में आए हुए, किसानों से उनके अनुभव एवं फसल उत्पादन प्राप्त करने के संबंध में परिचर्चा की साथ ही बताया की किसान को उनके द्वारा किए गए फसल उत्पादन का मार्केट में कैसे पहुंचाया जाए और वल्युएडिशन के संबंध में तथा उत्पादन बढ़ाने और आय को दुगुना करने के संबंध में चर्चा की|

जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, द्वारा वल्यु एडिशन पौध संरक्षण और रबी फसलों की जानकारी दी गई, डॉ. भगवान कुमावत, मृद्रा वैज्ञानिक द्वारा मृदा का स्वास्थ्य पोषण और उर्वरक उपयोग की जानकारी दी, डॉ. लाल सिंह, द्वारा उद्यानिकी फसल संतरा फसल प्याज और लहसुन की खेती की जानकारी दी, जिले के विभिन्न विकास खण्डों से आत्मा योजना अंतर्गत आमंत्रित उन्नत किसानों के द्वारा वैज्ञानिकों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ से खेती के संबंध में अपने अनुभव के साथ परिचर्चा चर्चा की गई, किसानों के प्रश्नों के समाधान कारक उत्तर वैज्ञानिक के द्वारा दिए गए| उपसंचालक कृषि हरीश मालवीय, एवं ए. डी. ए. वसीम खान, द्वारा किसान खेत पाठशाला की महत्ता और कृषि विभाग की जानकारी पावर पाईण्ट के माध्यम से दी गई| कार्यक्रम का संचालन व्ही.के. नायता, सहायक संचालक कृषि तथा आभार प्रदर्शन प्रहलाद सिंह बारेला, सहायक संचालक कृषि द्वारा किया गया|

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *