मध्य प्रदेश का यह जनपद आज रहेगा पूर्णता बंद

bookdhara
By
1 Min Read

गुना(मध्यप्रदेश):- संकट समूह की बैठक में जिलाधिकारीकुमार पुरुषोत्तम द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार आज रविवार को मध्य प्रदेश के गुना जनपद को पूर्णता बंद रखने का फैसला लिया गया।आगामी आदेशों तक प्रत्येक रविवार गुना का बाजार बंद रहेगा।

आपको बता दें कि महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। और रविवार को संपूर्ण बाजार बंद करने की जिलाधिकारी द्वारा फैसला लिया गया। लेकिन रविवार बंदी के दिन आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। जिसमें दूध डेयरी, पेट्रोल पंप, दवाओं की दुकानें सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी तेज सिंह यादव ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक कदम उठाया गया है। सभी नागरिकों से अपील है कि वह अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले एवं मास्क का उपयोग अवश्य करें।

रिपोर्ट : इदरीस मंसूरी

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *