नगर पालिका कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन मौके पर जाकर करें : कलेक्टर

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़ : जिलाधिकारी ने उपसंचालक पशुचिकित्सा को लगाई कड़ी फटकार। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रतिदिन महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, ने कोविड-19 खाद्य विभाग, नगर पालिका कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन आधार सीडि़ग तथा मिलावट के विरुद्ध की गई कार्यवाही की विभागवार समीक्षा की |

गौरतलब है कि बैठक में कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम. को मिलावट के विरुद्ध जांच करने नगरपालिका कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन मौके पर जाकर करने तथा शत प्रतिशत सत्यापन उपरांत प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए | बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सक सेवाएं को हिदायत देने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं करने तथा समुचित डेटा प्रस्तुत नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाई |

उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कल तक पूर्ण कार्यवाही कर डेटा सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए | कलेक्टर सिंह ने सभी एस.डी.एम. को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें | गौरतलब है कि बैठक में कोविड़-19 की समीक्षा के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ब्लॉक स्तरीय कोविड़-19 केंद्रों को प्रारंभ करने और आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश सी.एम. ओ.एच. को दिये | बैठक में बताया गया कि जिले में अभी तक 130102 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है ।42,940 सैंपल लिए गये, 42,059 सैंपल जांच हेतु भेजे गए हैं |

गौरतलब है कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 1967 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे | इनमें से 1752 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं |अभी जिले में कुल 158 एक्टिव मरीज है |

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *