पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर गिरोह

bookdhara
By
4 Min Read

झाबुआ(राजगढ़) :- दरमियानी रात्री को भगौर स्थित एयरटेल कम्पनी के टावर की 44 बैटरिया कुछ अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गये थे रात्री को भी अगराल स्थित एयरटेल कम्पनी के टावर की 22 बैटरिया कुछ अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गये थे। जिले में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता द्वारा पुलिस गश्त बढ़ाने एवं टीम बनाकर आरोपियों के संबंध में गंभीरता से पतारसी करने के निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में रात्री को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि 8-9 लोग झाबुआ रोड गारीयानाला पुल के पास छुपकर डकैती डालने की योजना बना रहे है। थाना मेघनगर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर 06 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गये आरोप खीमा उर्फ टीका, राजेश पिता , तोलिया ऊर्फ तोलसिंह , दिलीप ,राहुल , महेश है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर तीन आरोपी 7. राकेश पिता थावरिया हटिला निवासी बैडदा (फरार), 8. कन्हैया पिता धन्ना बामनिया निवासी खालखण्डवी (फरार), 9. कमलेश पिता मानसिंह बामनिया निवासी खालखण्डवी (फरार) घटनास्थल से फरार होना बताया। उक्त् घटना पर थाना मेघनगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। उसके बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। उनके घर एवं ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। मुखबीर सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए आरोपी कन्हैया पिता धन्ना बामनिया निवासी खालखण्डवी को देर शाम को ग्राम गढ़वारा से गिरफ्तार किया जा चूका है।

आपको बता दें कि आरोपीयों के पास से पुलिस ने दो कार व अवैध देशी कट्टा वह दो जिंदा कारतूस सहित एक धारदार तलवार, एक लठ्ठ, दो लोहे की राड, एक फालिया आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा इन बैटरी चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है व रात्री को भगौर स्थित एयरटेल कम्पनी के टावर की 44 बेटियां कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया, जिस पर थाना कल्याणपुरा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था अगराल स्थित एयरटेल कम्पनी के टावर की 22 बेटिरीयां कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया था, जिस पर थाना मेघनगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

आरोपियों से दोनों अपराधों में चोरी गई 66 बैटरिया के 66 खोखे एवं उसमें लेड(शिशे) को गला कर बनाई हुई 64 स्लेट को जप्त किया गया। आरोपियों से सघन पुछताछ करने पर बताया कि आरोपी रात के समय बोलेरो एवं महिन्द्रा मेक्स वाहनों को मोबाईल टावर के आस-पास ले जाकर खड़ी कर देते थे एवं रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मोबाईल टावर में लगी बैटरियो को चूरा कर वाहनों में भरकर भाग जाते थे। उन चुराई गई बैटरियो को आरोपी कबाड़ वाले को बेच देते व कबाड़ी उन बैटरियो को (पडवाल इंडस्ट्रीज मेघनगर)फेक्ट्री मालिक को बेच देता था। फेक्ट्री मालिक बैटरियों के खोखे को निकालकर उसमें लेड(शिशे) को गला देता। आरोपियों से चोरी की बैटरिया खरीदने के आरोप में कबाड़ी बीलाल पिता मो. शहीद निवासी मेघनगर एवं पडवाल इंडस्ट्रीज के फेक्ट्री मालिक दीवान पिता रमेश भाई पंचाल निवासी दाहोद एवं कर्मचारी सूरेश पिता चीमकोना पाल निवासी मुरवाल थाना बबेरू जिला बांदा (उ.प्र.) को आरोपी बनाया गया है।

रिपोर्ट : सलीम हुसैन

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *