संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर, संविधान दिवस मनाया

bookdhara
By
1 Min Read

राजगढ़ (मध्य प्रदेश) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली नालसा एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ के तत्वावधान में आज 26 नवम्बर 2020 को प्रातः 11:00 बजे जिला न्यायालय परिसर राजगढ़ में भारत के संविधान की उददेशिका का वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया |
उक्त कार्यक्रम में संविधान दिवस मनाये जाने के उददेश्य तथा संविधान के प्रति सम्मान रखने के साथ ही मौलिक कर्तव्यों का पालन किये जाने को स्मरण किया गया | माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, प्रभात कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ के सचिव/अपर जिला न्यायाधीश, शेख सलीम, उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण, न्यायिक कर्मचारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, फारूक अहमद सिद्दीकी, समस्त स्टाफ, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं पैनल लॉयर्स ने उद्देषिका को दोहराया |

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *