चंदन चोरों पर प्रशासन सख्त , लाखों की कीमत का चंदन सार सहित आरोपी को दबोचा

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़ (मध्य प्रदेश): चंदन चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने में जिले में लगातार दूसरे दिन भी पुलिस को सफलता हाथ लगी है जिला पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के निर्देश पर लगातार अवैध गोरखधंधे में लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआर दंडौतिया व एसडीओपी ब्यावरा सुश्री किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आदित्य सोनी एवं उनकी टीम द्वारा अवैध चंदन चोरी के विरुद्ध कार्यवाही की है, दिनांक 25/11/20 को सूचना मिली की एक व्यक्ति भोपाल बाईपास चौराहे पर प्लास्टिक के कट्टों में अवैध चंदन लिए बैठा है इस सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर तस्दीक की गई, मुखबिर द्वारा बताए अनुसार भोपाल चौराहे पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसके पास से करीबन 61 किलो गीली चंदन की सार कीमत ₹ 1,70,000 रुपए की जप्त की गई, आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 383/ 20 धारा 379 आईपीसी 26, 52 वन उपज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना प्रभारी आदित्य सोनी व उनकी टीम के सउनि अरुण जाट प्रधान आरक्षक 356 समीर खान आरक्षक 160 हेमंत भार्गव आरक्षक 336 चेतन चौहान आरक्षक 505 आशीष दुबे आरक्षक 338 संतोष सूर्यवंशी आरक्षक 52 परवेज महिला आरक्षक 914 पूजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्ट : ठाकुर हरपाल सिंह परमार

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *