पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर चोरों को पकड़ा

bookdhara
By
3 Min Read

राजगढ़(मध्य प्रदेश):- मध्यप्रदेश की राजगढ़ पुलिस की सतर्कता जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कायम किये हुए हैं। राजगढ़ पुलिस की सारंगपुर टीम ने महज 48 घंटों के अंदर चोरी गया मशरूका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है |

गौरतलब है कि बीते बुधवार को फरियादी अंशुल श्रीमाल द्वारा, थाना आकर रिपोर्ट की थी, कि पुरानी सब्जी मंडी बनियावाडी मैं स्थित दुकान के दरवाजे के ताले तोड़कर कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरी दुकान में रखा एक डेल कंपनी का लैपटॉप, एवं मोबाइल, 10 बाल्टी कृति सोयाबीन तेल, मोबाइल चार्जर, व गल्ले में करीबन पांच सौ रुपए चुरा कर ले गए हैं |

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारंगपुर में अपराध क्रमांक 548/20 धारा 457,380 ipc का मुकदमा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |
गौरतलब है कि विवेचना के दौरान सारंगपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हाकम सिंह पवार, द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई | सारंगपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर फरियादी की दुकान के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोना, उर्फ रईस, को गिरफ्तार किया गया | जिसके पास चोरी गया लैपटॉप, मोबाइल, वॉच, एवं चार्जर, मिले जिससे चोरी के संबंध में और सघन पूछताछ की गई तो
आरोपी ने बताया की 10 कृति सोयाबीन तेल की बाल्टी मैंने 1000 रुपए में संजय पुष्पद, को बेच दी है |
संजय पुष्पद, को थाने में लाकर पूछताछ की गई, तो उसने बताया की मैंने आरोपी मोना, से सस्ते दामों में तेल खरीदा एवं विजय, को बेच दिया था |
गौरतलब है कि पुलिस द्वारा चोरी करने वाले एवं सामान खरीद कर अन्य लोगों को बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया, एवं चोरी के संबंध में और पूछताछ करने के लिए मुख्य आरोपी का पुलिस रिमांड भी लिया गया है |
उक्त सराहनीय कार्य में थाना सारंगपुर निरीक्षक हाकम सिंह पवार, एवं उनकी टीम उप निरीक्षक गोविंद मीणा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र भिलाला, आरक्षक सतीश परमार, आरक्षक श्याम शर्मा, आरक्षक नवीन, आरक्षक गजेंद्र, आरक्षक दिवाकर वर्मा, का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *