नकली दूध बनाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर

bookdhara
By
2 Min Read

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अम्बाह कस्बे में सिंथेटिक दूध बनाने के एक कारखाने और गोदामों पर ग्वालियर के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीम ने छापे के दौरान बड़ी मात्रा में नकली दूध बनाने में उपयोग किये जाने वाला रासायनिक पदार्थ जप्त कर कारखाने के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिलावट के खिलाफ अभियान चलाए जाने के निर्देश के पालन में कल ग्वालियर के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर अम्बाह कस्बे में स्थित सुनील अग्रवाल नाम के व्यक्ति के निवास और दो गोदामों पर छापेमार कार्रवाई की। टीम ने यहॉ से सिंथेटिक दूध बनाने के उपयोग में आने वाला लगभग 21 लाख रुपये मूल्य का रासायनिक पदार्थ जब्त किया है।

ALSO READ : जल्द बाजार में लांच होगा ‘हल्दी दूध’

सूत्रों के अनुसार सुनील अग्रवाल 19 जुलाई 2019 को भी नकली दूध बनाने वाले रासायनिक पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह तीन महीने तक जेल में भी रहा था। जेल से छूटने के बाद फिर से इस अवैध कारोबार से जुड़ गया। कल मारे गए छापे के बाद उसके खिलाफ फिर मामला दर्ज किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त रासायनिक पदार्थ के नमूने जांच के लिये प्रयोगशाला भेजे हैं।

वार्ता

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *