दिनदहाड़े चाकू मारकर की हत्या

bookdhara
By
2 Min Read

बिलासपुर:- सिंधी कालोनी कारगिल चौक में आदतन अपराधी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या की कहानी बीते कुछ दिनों से रची जा रही थी। मौका पाकर आरोपीयो ने चाकू से वार कर 21 वर्षिय युवक को मौत की नींद सुला दिया।

21 वर्षिय रोशन यादव अपने पिता के साथ आज कारगिल चौक में रंगोली बेच रहा था। तभी चांटीडीह का रहने वाला आदतन अपराधी फिरोज अपने दो साथी अरमान और आकाश सिंह के साथ अलग अलग बाइक में पहुचा और सीधे रोशन पर हमला कर दिया। बीच बचाव में रोशन के पिता बल्लू यादव आ गए, उन्होंने फिरोज को पकड़ लिया मगर उसके 2 साथी अरमान और आकाश सिंह ने रौशन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे रौसन की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है आरोपी फिरोज किसी चोरी के मामले में पकड़ा गया था जिसकी जानकारी रोशन को थी और उसने पुलिस को बयान दिया था। इस बात से फिरोज नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के बाद पुलिस ने तीनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतक रोशन की माँ का देहांत 3 साल पहले हो चुका है, वह अपने बड़े भाई दीपक और पिता बल्लू के साथ रहता था। दीपावली के एक दिन पहले हुए इस हत्याकांड से कस्तूरबा नगर में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद भरत कश्यप ने फिरोज और रोशन के बीच के विवाद की जानकारी पूर्व में थाने में दी थी इसके बाद भी पुलिस ने इस ओर ध्यान नही दिया। यही वजह है एक बेकसूर की जान चली गई।

रिपोर्ट प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *