सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

bookdhara
By
1 Min Read

बलिया(उत्तर प्रदेश) : कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और प्यार करने वाले शख्स को कुछ सही गलत पता नहीं लग पाता।आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। मामला उत्तर प्रदेश के बलिया का है जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को उसकी ही सहेलियों के सामने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

मामला बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का है। अपने ननिहाल में रह रही रितिका(16) पुत्री सुरेश साहनी बघौता गांव (मनियर) की निवासी थी। शुक्रवार की शाम चार बजे गांव से कुछ दूर खेत में अन्य सहेलियों के साथ साग लेने गई थी। इस दौरान गांव का ही सैयद पुत्र मोईनुद्दीन वहां पहुंचा और रितिका पर हमला बोल दिया। जिससे रितिका की मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे प्यार में नाकामी को बताया जा रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल हत्यारोपी युवक को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *